फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accident, student, kanal, death, police, rewari

स्कूटी टकराई, नहर में गिरीं छात्राएं, एक की मौत

Wed, 27 Jul 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 27 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
accident, student, kanal, death, police, rewari
नहर में डूबने से मौत - फोटो : फाइल फोटो
कोसली स्थित निजी स्कूल में पढ़ाई करने वाली 12वीं कक्षा की छात्राएं स्कूटी से घर वापस लौटते समय नेहरू कैनाल पार करते समय अनियंत्रित होकर नहर में गिर गईं। हादसे के बाद पास ही मौजूद महिलाओं ने एक छात्रा को किसी तरह नहर से निकालकर उसकी जान बचाई। जबकि दूसरी छात्रा की नहर में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मुरलीपुर निवासी सपना (17) और पूजा(18) कोसली स्थित सूरज स्कूल में बारहवीं कक्षा की छात्रा हैं। बुधवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों स्कूटी पर सवार होकर घर वापस लौट रही थीं। अभी वे रास्ते में पड़ने वाली नेहरू कैनाल तक ही पहुंची थीं कि पुलिया की बुर्जी से उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर टकरा गई। दुर्घटना में दोनों छात्राएं असंतुलित होकर नहर में गिर गईं। दोनों ही छात्राओं को तैरना नहीं आता था। चीख-पुकार सुनकर पास ही मौजूद कुछ महिलाओं ने किसी तरह सपना को नहर से बाहर निकाला, लेकिन इस बीच पूजा नहर में डूब गई।
विज्ञापन


दो घंटे में गोता खारों ने खोजा पूजा का शव
मामले की जानकारी पर कोसली थाना पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। जाल बिछाकर और अन्य साधनों की बदौलत नहर में पूजा को खोजने की कोशिश की गई। करीब दो घंटे बाद पूजा गोताखोरों के हाथ करीब डेढ़ सौ फुट की दूरी पर नहर में मिली, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed