{"_id":"58052dce4f1c1b9f1b7028a1","slug":"accident-police-rewari-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तीन अलग-अलग जगह हुई घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गईं। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। एक मामले में जहां गलत जगह खड़े हाईवा की चपेट में आए बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। वहीं सोमवार को दो अलग-अलग मामलों में कार की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हुई, जबकि दो घायल हो गए। तीनों मामलों में स्थानीय थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
केस नंबर:1
गलत जगह खड़े हाईवा से टकराई बाइक
रामपुरा थाने में दर्ज हुए मुकदमे के अनुसार गांव ढाणी सुंदरोज के पास गलत जगह खड़े हाइवा में टकराने के चलते बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया।
पुलिस को दी जानकारी में खोल निवासी होशियार सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर को इंदरपाल(27) कुतुबपुर निवासी धीरेंद्र के साथ बाइक पर किसी काम से जा रहा था। अभी वह गांव ढाणी सुंदरोज के पास पहुंचा ही था कि सड़क पर एक हाइवा गलत जगह खड़े डंपर मेंा उसकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इंदरपाल की मौत हो गई। जबकि धीरेंद्र की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
केस नंबर: 2
बूढ़पुर के पास कार ने मारी टक्कर, मौत
सदर थाना क्षेत्र के गांव बूढ़पुर के पास एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव बूढ़पुर निवासी प्रदीप कुमार(23) रविवार देर रात बाइक लेकर किसी काम से निकला था। गांव के पास मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने किसी तरह बेसुध प्रदीप को ट्रामा सेंटर उपचार के लिए पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।