{"_id":"58a4a6ea4f1c1bd257d8400f","slug":"accident-car-police-rewari-bride-groom","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन लेकर आ रहे दूल्हों की गाड़ी भिड़ी, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुल्हन लेकर आ रहे दूल्हों की गाड़ी भिड़ी, एक घायल
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
रेवाडी में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग स्थित डहीना के समीप बुधवार दो गाड़ियों की भिड़ंत में स्विफ्ट गाड़ी में सवार एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में दूसरा गाड़ी में सवार दो नवविवाहित जोड़े बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार गांव बापोड़ा निवासी दो भाई ललित और राजन गांव रायसरायणा से बुधवार सुबह अपनी दुल्हनों के साथ सफारी गाड़ी से गांव लौट रहे थे।
सुबह करीब 11 बजे डहीना के शहीदी स्मारक के पास सामने से आ रही स्विफ्ट ने दूल्हों की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसमें स्विफ्ट में बैठे एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि सफारी में सवार दूल्हे, दुल्हन और अन्य रितेश्दारों को चोटें नहीं लगी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनो गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की मदद से दुल्हनों को दूसरी गाड़ी में ससुराल भेजा गया। वहीं घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि घायल डहीना निवासी युवक का भी वीरवार को लग्न समारोह होना है।