{"_id":"5c912a81bdec2214720fab3c","slug":"91553017473-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कहा यहां काम करना है तो दस की रंगदारी देनी पड़ेगी---24 से 26","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने कहा यहां काम करना है तो दस की रंगदारी देनी पड़ेगी---24 से 26
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बावल। कसौला थाना क्षेत्र के गांव जलियावास में मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए हवाई फायर की। व्यापारी द्वारा शोर मचाने पर बदमाश वहां से भाग निकले।। सूचना के पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार बावल औद्योगिक क्षेत्र के गांव जलियावास में मंगलवार शाम को करीब आठ बजे यूपी के जलालाबाद निवासी चौधरी ट्रेडर्स के मालिक दानेश कुमार अपने कार्यालय में कार्य कर रहा था। इसी दौरान अपाची बाइक से दो बदमाश आए और व्यापारी से दस लाख रुपये की मांग की। व्यापारी द्वारा मना करने पर बदमाशों ने कहा कि यहां काम करना है तो रंगदारी देनी पड़ेगी नहीं तो गोली मार देंगे। व्यापारी द्वारा विरोध करने पर बदमाशों दुकान के सीसे पर फायर कर दिया। फायरिंग के बाद वहां हड़कंप मच गया। व्यापारी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने हवाई फायर भी कर दिया। जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। वारदात के वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला पाया है। पुलिस ने दुकान व आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए है।
असाही पुल के समीप भी की फायरिंग
बताया जा रहा है घटना के बाद कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया था, लेकिन हाईवे पर असाही पुल के समीप बदमाशों ने एक फायर ओर किया, जिससेे युवक डर कर पीछे हट गए। बदमाश औद्योगिक क्षेत्र में ही फरार हो गए।
विज्ञापन
व्यापारी की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में छापे मारे जा रहे है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
उदयसिंह मीणा, थाना प्रभारी कसौला