फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   फेसबुक अकाउंट हैक

फेसबुक अकाउंट हैक

Sat, 09 Mar 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक अकाउंट हैक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला टीपी स्कीम निवासी एक युवती की फेसबुक आईडी हैक कर एक्सीडेंट का बहाना बना कर छह फेसबुक फ्रेंडस से 30 हजार रुपये ठग लिए। जब युवती का एक परिचित हाल जानने पहुंचा तो युवती को फेसबुक आईडी हैक होने का पता चला। पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना तीन मार्च की है।
पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ला टीपी स्कीम निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मार्च को बदमाशों ने उसकी बेटी का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया। फेसबुक पर उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की झूठी सूचना डाल दी। इसके बाद फेसबुक पर मोबाइल नंबर बताने के बाद उसकी वाट्सअप आईडी बनाकर उसके फेसबुक साथियों से आर्थिक सहायता की मदद की मांग की। एक्सीडेंट की सूचना के बाद उसके छह परिचितों ने पांच-पांच हजार रुपये बदमाशों के बताए गए बैंक खाते में जमा करा दिए। इसी दौरान उसके किसी परिचित ने उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी लेनी चाही तो पीड़िता को पूरे मामले की जानकारी मिली। शिकायत के अनुसार जब उसने अपनी फेसबुक आईडी की जांच की तो पाया कि उसकी आईडी किसी ने हैक कर ली है। गोकलगेट पुलिस चौकी ने महिला की शिकायत पर आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वॉटसअप पर ट्रू कॉलर में बताया नेहा
बदमाशों ने फेसबुक आईडी हैक करने के बाद मदद के लिए जो नंबर दिया गया था। ट्रूू कॉलर में वह नंबर किसी नेहा नाम की युवती की पहचान बता रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रहे है अकाउंट हैक करने के मामले
बदमाशों द्वारा फेसबुक अकाउंट हैक करने के मामले पिछले कुछ माह से बढ़ने लगे है। इससे पूर्व भी सिटी थाना क्षेत्र में दो मामले सामने आ चुके है, जिनमें फेसबुक अकाउंट हैक कर महिलाओं के अश्लील फोटो अपलोड किए गए थे। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आईटी एक्ट के अलावा अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस द्वारा बदमाशों का सुराग लगा लिया जाएगा।
-बीरसिंह, एएसआई गोकलगेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed