फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   स्क्रेप लेने गया चालक ट्रक को अनाज मंडी के समीप खड़ा कर 62 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार

स्क्रेप लेने गया चालक ट्रक को अनाज मंडी के समीप खड़ा कर 62 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार

Thu, 15 Nov 2018 01:33 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
स्क्रेप लेने गया चालक ट्रक को अनाज मंडी के समीप खड़ा कर 62 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। अलवर के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से व्यापारी के बेटे के साथ महेंद्रगढ़ के कनीना में स्क्रैप लेने के लिए रवाना हुए ट्रक को शहर की नई अनाज मंडी में छोड़कर 82 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में अलवर के खुशखेड़ा निवासी स्क्रैप व्यापारी ईश्वर सिंह ने बताया कि उसने अपने ट्रक पर उत्तरप्रदेश के मुज्जफनगर जिला के साजरू निवासी अफजल को बतौर चालक रखा था। 27 सितंबर को चालक अफजल को 40 हजार रुपये और अपने बेटे को 42 हजार रुपये देकर कनीना में स्क्रैप लेने के लिए भेजा था। जब चालक रेवाड़ी पहुंचा तो वह ट्रक को कनीना ले जाने की बजाय नई अनाज मंडी में लेकर आ गया और ट्रक को वहीं खड़ा कर दिया। इसके बाद उसने व्यापारी के बेटे से भी कोई जरूरी काम बताते हुए 42 हजार रुपये ले लिया और उसके बाद उसको मंडी के अंदर से जल्द आने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी के बेटे ने उसकेेे 42 हजार रुपये भी दे दिए। काफी समय बीतने के बाद जब भी चालक वापिस नहीं आया तो व्यापारी के बेटे ने अपने पिता को इस पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद पहले उन्होंने चालक की अपने स्तर पर तलाश भी की लेषिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद ईश्वर सिंह ने पूरे मामले की शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने स्क्रेप व्यापारी की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ धोखधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी चालक का सुरग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कपूर सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed