{"_id":"5aa6d18a4f1c1baa758b51cb","slug":"91520882058-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के दो मामले में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के दो मामले में
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के दो मामले में 13 लोगों पर मामला दर्ज
रेवाड़ी। कसौला थाना पुलिस ने साल्हावास निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर भूड़ला की ढाणी निवासी 11 लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा गांव लाधूवास अहीर निवासी एक युवक ने अपने ही गांव के दो युवकों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव साल्हावास निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। वह अपनी चाची महेंद्री देवी, मां संता देवी और पत्नी नीतू के साथ गांव भूड़ला की ढाणी स्थित अपने खेत में सरसों की कटाई के लिए गया था। दोपहर को उसका बेटा नितिन और चालक राहुल कैंटर गाड़ी लेकर खेत में आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में बिछी प्लास्टिक की पाइप के ऊपर से कैंटर गुजरने से भूड़ला की ढाणी निवासी रोहित और रवि ने कैंटर को रोक लिया एवं चालक और उसके बेटे से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लक्ष्मी नारायण, जसवंत सिंह, बलवान सिंह, जयपाल, बिरेंद्र और कुछ अन्य लोग हाथों में डंडे लेकर वहां पहुंच गए तथा सभी के साथ मारपीट की। जमीन विवाद को लेकर आरोपित उनसे रंजिश रखते हैं। आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी थी। कसौला थाना पुलिस ने मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक अन्य मामले में गांव लाधूवास निवासी अमितराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी की रात को करीब डेढ़ बजे गांव निवासी सोनू उर्फ संजय और मनोज उर्फ मनिया ने उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। दोनों उसे गांव की बणी के निकट स्थित देसी शराब के ठेके पर ले गए तथा डंडों से मारपीट की। मारपीट से उसे चोटें भी लग गई। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। रामपुरा थाना पुलिस ने अमित राज की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।