फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत दो घायल

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत दो घायल

Tue, 22 Jan 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत दो घायल
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नारनौल रोड पर पाली रेलवे फाटक के समीप सोमवार दोपहर को रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है बस चालक मौक से बस लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गांव बलवाड़ी निवासी 24 वर्षीय आशीष सोमवार दोपहर को अपने ही गांव निवासी युवक उमेश और पंकज के साथ बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी की ओर आ रहा था। पाली रेलवे फाटक के समीप सामने से आ रही रोडवेज बस चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद कुुंड चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। कुंड चौकी पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed