फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पत्नी की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

पत्नी की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

Fri, 20 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार
पत्नी की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के मोहल्ला यादव नगर में शनिवार रात को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शहर थाना पुलिस ने बुधवार रात को मृतका के पति मुुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह चोट बताई गई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को यादव नगर निवासी एक महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान ही चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई ने अपनी बहन की मौत पर संदेह जताकर शिकायत दर्ज कराई थी और मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकता दर्ज कर जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसे मौत की वजह अंदरूनी चोट बताई थी। इसके बाद पुलिस रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर बुधवार रात को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी शराब पीने का आदि है। घटना के दिन भी आरोपी ने पैसे मांगकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed