{"_id":"5b16e11e4f1c1b694d8b4dff","slug":"71528226078-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से निकाले 23 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से निकाले 23 हजार रुपये
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकाउंट से निकल गए 23 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात लोगों ने 23 हजार रुपये साफ कर दिए। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित का एटीएम कार्ड उसके पास होने के बावजूद भी यह राशि निकल गई। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पैसे निकलने के बारे में पता लगा। मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी रातौतार सैनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। इस खाते से बैंक द्वारा एक एटीएम कार्ड भी जारी किया गया है। सोमवार रात को करीब 9 बजे उसके मोबाइल पर खाते से 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। कुछ समय बाद फिर से तीन हजार रुपये निकालने का मैसेज मिला। दिन में उसने बैंक पहुंच कर अधिकारियों को खाते से पैसे निकलने की जानकारी दी, जिसके बाद बैंक खाता व एटीएम बंद किया गया। रामौतार ने बताया कि उसका एटीएम उसके पास है। इसके बावजूद उसके खाते से पैसे निकल गए। पैसे दिल्ली स्थित अलग-अलग एटीएम से निकाले गए हैं। पुलिस ने रामौतार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।