फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   घर में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक, पत्नी और उसके प्रेमी पर मामला दर्ज

घर में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक, पत्नी और उसके प्रेमी पर मामला दर्ज

Fri, 23 Mar 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
घर में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक, पत्नी और उसके प्रेमी पर मामला दर्ज
घर में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक, पत्नी और उसके प्रेमी पर मामला दर्ज अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
नारनौल रोड पर कनुका मोड़ के समीप एक कंपनी के मैकेनिक की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों बावल स्थिति एक कंपनी में नौकरी करते हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या से पर्दा उठ सकेगा।
जानकारी के अनुसार अलवर जिले के गांव नंगली बलियार निवासी 30 वर्षीय अनिल कुमार लंबे समय से नारनौल रोड पर कनूका मोड़ पर रहता था। बुधवार रात को वह कमरे के अंदर ही रोशनदान में रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया। वीरवार सुबह जब उसकी पत्नी पूजा की नींद खुली तो अनिल वहां नहीं था। उसने देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। मृतक को नीचे उतारकर चारपाई पर लिटाया गया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

----
कंपनी में जाते थे दंपति
मृतक अनिल बावल स्थित एक कंपनी में मेकेनिक के रूप में नौकरी करता था। उसकी पत्नी भी बावल की किसी कंपनी में नौकरी करती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी में आए दिन झगड़े होते रहते थे। बुधवार रात को भी दोनों में रात 12 बजे तक झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी पूजा और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अशोक कुमार, एचएसओ रामपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed