फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लूट व फायरिंग के आरोपियों को दबोचने आई राजस्थान पुलिस पर बावल में फायरिंग, एक घायल..

लूट व फायरिंग के आरोपियों को दबोचने आई राजस्थान पुलिस पर बावल में फायरिंग, एक घायल..

Tue, 11 Sep 2018 12:58 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
लूट व फायरिंग के आरोपियों को दबोचने आई राजस्थान पुलिस पर बावल में फायरिंग, एक घायल..
रेवाड़ी/बावल। बावल थाना क्षेत्र के गांव खिजूरी में कोटपूतली में नकदी लूटकर पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने आई राजस्थान पुलिस पर रविवार रात बदमाशों ने फिर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिस के जवान तो बच गए लेकिन उनके साथ प्राइवेट बोलेरो चालक के पेट में गोली लग गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घायल चालक को शहर के पुष्पांजलि अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव खिजूरी निवासी कुख्यात बदमाश प्रदीप शिकरा पर अपने साथियों के साथ चार दिन पहले राजस्थान के कोटपूतली के क्रशर जोन में नकदी लूटने और उसके बाद पुलिस नाकाबंदी तोड़कर फायरिंग करने का आरोप है। इस मामले में जयपुर की पनियाला थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान होने के बाद रविवार की रात को पनियाला थाना प्रभारी पवन चौधरी की अगुवाई में पुलिस की टीम तीन वाहनों में रात करीब एक बजे खिजूरी गांव पहुंची। पुलिस टीम के प्राइवेट वाहनों में पहुंचने के बाद जैसे ही वह प्रदीप के घर पहुंचे तो पड़ोसियों ने चोर-चोर चिल्लाना प्रारंभ कर दिया। इसके बाद कुख्यात शिकरा भी घर से बाहर आ गया। उसको देखकर पुलिस ने जैसे ही उसको दबोचने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बताया कि उसके साथ उस समय उसके दो और साथी थे उन्होंने भी उसको भगाने में मदद की। फायरिंग के दौरान एक गोली पुलिस टीम के साथ आए बोलेरो चालक अलवर के बहरोड़ थाना क्षेत्र के गांव रेवड़ी निवासी महेश कुमार के पेट में लगी। गोली लगते ही चालक गिर गया और उसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस उसको संभालती तब तक कुख्यात आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने मामले की जानकारी बावल पुलिस को दी और घायल चालक को बावल सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद शहर के पुष्पांजलि अस्पताल में दाखिल कराया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

जीता हत्याकांड में पैरोल पर आया हुआ प्रदीप
खिजूरी निवासी प्रदीप शिकरा शहर के कुख्यात जीता गुर्जर मर्डर मामले में शामिल था। अगस्त माह में ही वह पैरोल पर आया था। पैरोल पर आने के बाद उसने चार दिन पहले कोटपूतली के क्रशर जोन में लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद जब पनियाला पुलिस द्वारा नाकाबंदी की हुई थी तब उसने नाकाबंदी को तोड़कर पुलिस पर फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
खिजूरी मामले में पनियाला थाना प्रभारी पवन चौधरी की शिकायत पर प्रदीप सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल गोली लगने से घायल चालक की हालत स्थिर है। - सुरेंद्र श्योराण, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed