फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शमशान घाट में मिले छात्रों के शव: पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट परिजनों ने शुरू की भूख हड़ताल---

शमशान घाट में मिले छात्रों के शव: पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट परिजनों ने शुरू की भूख हड़ताल---

Tue, 26 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शमशान घाट में मिले छात्रों के शव: पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट परिजनों ने शुरू की भूख हड़ताल---
एसपी के आश्वासन के बाद भी माता-पिता ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गांव गुडियानी में डेढ़ माह पूर्व श्मशान घाट में मिले दो दोस्तों के शवों के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट परिजनों ने सोमवार से लघु सचिवालय पर धरना देकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी। परिजनों ने पहले पुलिस अधीक्षक से मिलना चाहा लेकिन नहीं मिलने देने के बाद गुस्साए परिजन सचिवालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने परिवार के सदस्यों को बुलाकर बातचीत की। मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद भी दोनों के परिजनों ने राजीव चौक पर धरना देकर भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी। परिजनों का आरोप है कि मामले में पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
डेढ़ माह पूर्व 15 मई को गुडियानी गांव के श्मशान घाट में दो दोस्तों के शव बरामद हुए थे। छात्रों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मृतकों की परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। परिजनों का आरोप था कि मृतकों को पड़ोसी गांव का एक लड़का घर से बुलाकर ले गया था। तीनों को ग्रामीणों ने भी देखा था। परिजनों का आरोप था कि दोनों दोस्तों की हत्या में उसी लड़के का हाथ है। पुलिस ने उस छात्र से पूछताछ करके छोड़ दिया है जबकि परिजन उसी लड़के पर हत्या का शक जता रहे हैं। पुलिस की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक से मिलकर हत्या के आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी। सोमवार को कई ग्रामीणों के साथ मृतक अनिल और कुणाल की माता-पिता प्रदीप, रामअवतार, पार्वती और कमलेश देवी पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने लघु सचिवालय के बाहर ही धरना शुरू कर दिया था जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बुलाकर मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में पीड़ित माता-पिता ने राजीव चौक के समीप भूख हड़ताल और धरना शुरू कर दिया। माता-पिता रात को भी यहीं पर धरना पर बैठे रहे।
विज्ञापन

------------------------
गुडियानी मामले की हमने नए सिरे से जांच प्रारंभ की ही है। पूरी गंभीरता से लगे हैं। मामले की जांच भी एसआईटी को सौंपी हुई है। डीएसपी ने रविवार को जाकर मुआयना किया था। पुलिस की टीमें पूरी मेहनत के साथ लगी हुई हैं। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed