{"_id":"5ad2515c4f1c1b46098b4919","slug":"51523732828-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 लाख रुपये चोरी के मामले में चोर तक नहीं पहुंचें है पुलिस के हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
22 लाख रुपये चोरी के मामले में चोर तक नहीं पहुंचें है पुलिस के हाथ
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 लाख रुपये उड़ाने वाले चोर तक नहीं पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के सरकुलर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शुक्रवार दोपहर को एक शातिर चोर द्वारा 22 लाख रुपये उड़ा लिए जाने के मामले में चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस चोर का सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि अभी भी पुलिस जांच की सुई सीसीटीवी फुटेज के आसपास ही घूम रही है।
शुक्रवार दोपहर को कलेक्शन कंपनी सीएमसी कंपनी का कर्मचारी नंदकुमार पेट्रोल पंपों से एकत्रित करीब 39 लाख रुपये की राशि को सरकुलर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में जमा कराने आया था। रुपये जमा कराते समय एक शातिर चोर द्वारा पास ही रखे नोटों से भरे एक बैग को उड़ा लिया गया था। बैग नहीं मिलने पर बैंक में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया था, जिसमें लाल रंग की कमीज पहने एक चोर नोटों से भरा बैग ले जाता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई थी। घटना के चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस की ओर से मामले को सुलझाने के लिए टीमों का भी गठन कर दिया गया था, लेकिन पुलिस की जांच की सुई बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज के आसपास ही घूम रही है।
---
चर्चा का विषय है सबसे बड़ी चोरी
बैंक में रुपये जमा कराते समय हुई 22 लाख रुपये की चोरी जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। बैंक के अंदर से अब तक की यह सबसे बड़ी चोरी रही है। सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में शातिर चोर द्वारा सरेआम नोटों से भरा बैग पार कर लिया गया।
विज्ञापन
--
वर्जन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही हम जांच को बढ़ा रहे हैं तथा उसी आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
नरेंद्र सिंह, एसएचओ सिटी।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------