{"_id":"5b96c543867a557eb341411e","slug":"41536607555-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने स्कूटी सवार मां-बेटे को कुचला, मां की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर ने स्कूटी सवार मां-बेटे को कुचला, मां की मौत
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शहर की सड़कों पर ओवरलोड डंपरों का कहर कम नहीं हुआ है। सोमवार सुबह शहर के सरकुलर रोड पर नाईवाली चौक के निकट बीएसएनएल कार्यालय के सामने एक डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने डंपर के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के रामपुरा निवासी अजय कुमार अपनी 60 वर्षीय मां बिमला देवी को सुबह करीब साढ़े छह बजे रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। बिमला देवी को किसी काम से गुरुग्राम जाना था। जब अजय कुमार नाईवाली चौक पर बीएसएनएल कार्यालय के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद स्कूटी पर सड़क पर गिर गई और पीछे बैठी बिमला देवी को डंपर कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में अजय कुमार भी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके पर ही डंपर छोड़कर भाग निकला। सुबह का समय होने के कारण उस समय आसपास की दुकानें भी नहीं खुली थीं। इस कारण घायलों को काफी समय तक उपचार नहीं मिला। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बिमला देवी को मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने अजय कुमार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कोट
शहरवासियों के लिए मुसीबत बने डंपर
नारनौल सहित राजस्थान के झुंझुनू जिला से क्रशर, बजरी और अन्य निर्माण सामग्री लेकर दिल्ली-गुरुग्राम जाने वाले डंपर शहर के बीच से गुजरते हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की तरफ से शहर में इनका एंट्री समय तय किया हुआ है लेकिन शाम सात बजे से ही आलम यह हो जाता है कि निर्माण सामग्री से लदे ओवरलोड डंपर शहर के नाईवाली चौक से होकर दिल्ली रोड पर जाते हैं। इसकी वजह से देर रात तक शहर की सड़कों पर डंपरों का आतंक रहता है। इससे पहले भी ओवरलोड डंपरों से कई हादसे हो चुके हैं लेकिन पुलिस प्रशासन इनको बाईपास से निकाल नहीं रही है। इस साल भी फरवरी माह में ओवरलोड डंपर नाईवाली चौक स्थित एक दुकान में घुस गए थे। इसके अलावा रोडवेज कार्यशाला में भी डंपर घुस गया था।