फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पांच लोगों के खिलाफ हवाई फायरिंग व मारपीट का मामला दर्ज

पांच लोगों के खिलाफ हवाई फायरिंग व मारपीट का मामला दर्ज

Fri, 09 Mar 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पांच लोगों के खिलाफ हवाई फायरिंग व मारपीट का मामला दर्ज
पांच लोगों के खिलाफ हवाई फायरिंग व मारपीट का मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले के गांव बोलनी में बुधवार को कुछ युवकों ने एक युवक व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए तथा उसके बाद सभी आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार बोलनी निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर से गांव के सरकारी स्कूल में जा रहा था। इसी दौरान गांव निवासी मोहन व विकास ने उसे रास्ते में रोक लिया तथा मोहन ने उसके साथ मारपीट की। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे मोहन अपने अन्य साथियों के साथ लोहे की रॉड व डंडे लेकर सुरेश के घर पहुंच गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। परिवार के अन्य लोग बीच-बचाव के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की। शिकायत में सुरेश ने आरोप लगाया है कि मोहन के साथी रतिराम ने इस दौरान पिस्तौल से फायर भी किया। लोहे की रॉड व डंडों से उनके घर का गेट व खिड़कियों के शीशे भी तोड़ दिए। युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने सुरेश को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कसौला थाना पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर मोहन, विकास, रतिराम, भोलू व एक अन्य युवक विकास के खिलाफ हवाई फायरिंग करने, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed