फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   गिरफतार किया

गिरफतार किया

Wed, 07 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
गिरफतार किया
पिकअप चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल। करीब तीन माह पूर्व गांव निमोठ से पिकअप चोरी के मामले में डहीना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी मेहरबान किसी मामले में अलवर जेल में बंद था। वहां से पुलिस नेे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रेवाड़ी व नारनौल जिले में कई वारदात करना कबूल किया है।

डहीना पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 30 नवंबर 2017 को उक्त आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव निमोठ में घर के आगे खड़ी पिकअप गाड़ी चोरी कर ली थी। निमोठ निवासी सुंदर की शिकायत पर पुलिस ने राजस्थान के नौगांवा से पिकअप बरामद कर ली। वहां उस समय आरोपी मेहरबान अपने साथियों के साथ डकैती की साजिश रच रहा था। मेहरबान को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी ने रेवाड़ी में कई जगह वारदात की हैं। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बनी गांव से तीन भैंस, रेवाड़ी के ही एक गैराज से 14 टायर, नारनौन से एक ट्रक के 10 टायर चोरी करना कबूल किया है। पुलिस अभी आरोपी से उनके साथियों के नाम पता कराने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed