फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चिट्ठी भेज ज्वैलर्स से मांगी दस लाख की रंगदारी

चिट्ठी भेज ज्वैलर्स से मांगी दस लाख की रंगदारी

Thu, 27 Dec 2018 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
चिट्ठी भेज ज्वैलर्स से मांगी दस लाख की रंगदारी

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के आर्य समाज रोड स्थित सर्राफा की दुकान में पत्र डालकर बदमाशों ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर ज्वेलर को बेटे की हत्या की धमकी दी है। रंगदारी का पत्र मिलने के बाद ज्वैलर्स का परिवार दहशत में है। वहीं दुकान में पत्र डालने वाला व्यक्ति भी सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है और पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से जिले के गांव मोहदीनपुर निवासी राधेश्याम सोनी अपने परिवार सहित शहर के हुडा बाईपास स्थित सनसिटी सोसायटी में रहते हैं। उनकी आर्य समाज मंदिर रोड पर निखिल ज्वैलर्स व निखिल कलेक्शन के नाम से दुकान है। मंगलवार को जब उनका बेटा आशीष कपड़ों की दुकान पर पहुंच तो शटर खोलने के साथ उसके नीचे एक पत्र पड़ा मिला। पत्र आशीष के पिता राधेश्याम के नाम से संबोधित था जिसमें उनसे दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। चिट्ठी में बदमाशों ने लिखा है कि 30 दिसंबर तक गांव मोहदीनपुर के वाटर सप्लाई के समीप गंदे पानी के नाले के पास कचरे के बैग में दस लाख रुपये रख देना। वे अपने आप वहां से बैग ले जाएंगे। यदि 30 दिसंबर तक पैसे नहीं रखे तो उसके बेटे की हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पत्र मिलने के बाद दहशत में आया परिवार
रंगदारी व धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से दुकानदार व उनका परिवार दहशत में आ गया। उन्होंने मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति शटर के अंदर पत्र रखता हुआ दिखाई दे रहा है। पत्र डालने वाले ने कंबल भी ओढ़ा हुआ है, जिसमें उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस ने चिट्ठी व सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है । राधेश्याम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रंगदारी व धमकी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट: पहले भी इस तरह की हुई घटना जिसमें पड़ोसी ही निकला था
करीब तीन माह पूर्व कोसली क्षेत्र के गांव शादीपुर में भी एक भाजपा नेता से गांव निवासी एक पड़ोसी ने इसी स्टाइल में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। हालांकि आरोपी ने गरीबी से तंग आकर चिट्ठी भेजकर गुरुग्राम के एक स्थान पर रुपये रखने के लिए बोला था। नेता द्वारा रंगदारी नहीं देने पर उसके परिवार को मारने की धमकी दी गई थी। उस मामले में भी जब पुलिस तह तक गई तो मामले का तुरंत खुलासा हो गया है।

ज्वैलर्स की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। पत्र रखने वाले बदमाशों की भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है।
-प्रताप सिंह, इंचार्ज भाड़ावास गेट चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed