फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   महिलाओं ने शराब का ठेका पलटकर जलाईं बोतलें..

महिलाओं ने शराब का ठेका पलटकर जलाईं बोतलें..

Sun, 29 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने शराब का ठेका पलटकर जलाईं बोतलें..
महिलाओं ने शराब का ठेका पलटकर जलाईं बोतलें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव खरखड़ा से अलालवपुर को जाने वाले रास्ते पर खोले गए शराब के ठेेके को शनिवार शाम को महिलाओं ने पलट दिया। इसके बाद उन्होंने बोतलों को तोड़कर उनमें आग लगा दी। महिलाओं के गुस्से को देखकर यहां पर तैनात सेल्समैन मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाओं ने कहा कि एक माह में ही इस शराब ठेके से परेशान हो चुकी है तथा यहां से निकलना भी मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा ठेका खोला गया तो फिर से आग के हवाले कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार नए वित्त वर्ष में आवंटित हुए शराब ठेकों के बाद एक शराब ठेकेदार ने कुछ समय पहले ही खरखड़ा से अलावलपुर को जाने वाले कच्चे रास्ते पर शराब का ठेका खोल दिया। महिलाओं ने इसका काफी विरोध किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। यहां पर ठेका खुलने के बाद शराबी यहां रास्ते में ही खड़े होकर शराब पीते हैं। इससे यहां से आने-जाने वाली महिलाओं के लिए निकलना भी मुश्किल हो गया। लगातार बढ़ती परेशानी के बाद गुस्साई महिलाओं ने शनिवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे शराब ठेके पर जाकर ठेकेदार के कारिंदे को वहां से ठेका बंद करने को कहा गया। उसके मना करने के बाद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने शराब ठेके में रखी शराब की बोतलों को बाहर फेंकना शुरू कर दिया जिसके बाद वहां कार्यरत कारिंदा भी वहां से भाग निकला। इसके बाद महिलाओं ने शराब ठेके को पलट दिया तथा उसमें रखी बोतलों को तोड़कर आग लगा दी। सूचना के बाद धारूहेड़ा पुलिस भी मौके पर पंहुच गई। पुलिस अधिकारियों के प्रयासों केे बाद महिलाओं को समझाया गया। महिलाओं का कहना था कि ग्रामीणों की मर्जी के बिना गांव में शराब का ठेेका खोल दिया गया, जिससे गांव के युवा भी नशे का सेवन करने लगे है। खेतों में जाते समय शराबियों द्वारा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। इस संबंध में प्रशासन को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। महिलाओं ने प्रशासन से ठेके को हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

वर्जन
फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है शराब ठेका अधिकृत है या नहीं। ग्रामीणों का आरोप है यह अधिकृत नहीं है लेकिन ठेकेदार इसे सही बता रहा है। आबकारी कराधान विभाग के अधिकारियों से इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, एसएचओ धारूहेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed