{"_id":"5a79f4654f1c1b91268b8b5c","slug":"31517941861-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारूहेड़ा कस्बा में युवक की आत्महत्या का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारूहेड़ा कस्बा में युवक की आत्महत्या का मामला
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने पारिवारिक कारणों से की थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा।
औद्योगिक कस्बा के सेक्टर 6 में गोली मारकर आत्महत्या करने वाले कैथल के पिथोरा गांव निवासी मंजीत ने किसी महिला मित्र को नहीं बल्कि अपने परिजनों को ही वाट्सअप पर फोटो भेजी थी। जिसमें उसे पिस्तौल के साथ दिखाया था। अभी आत्महत्या का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक मंजीत धारूहेड़ा के सेक्टर छह में किराए के मकान में रहकर यहीं कंपनी में नौकरी करता था। वह सोमवार दोपहर बाद बीमारी की बात कहकर कमरे पर आया था। शाम छह बजे उसके रूममेट भूरा ने कमरे में आकर देखा तो मंजीत मृत पड़ा था। उसके पास ही देसी कट्टा भी पड़ा हुआ था। उसने परिजनों के अलावा पुलिस को भी सूचना दी थी। पुलिस चौकी सेक्टर-6 के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के आने बाद मामला साफ हो गया। अज्ञात कारणों के चलते उसने आत्महत्या की थी। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक ने किसी महिला को कोई वाट्सअप नहीं किया था।