फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   3 men cought, in rewari, rewari news, police arrest

लूट की योजना बना रहे तीन बदमाश, धरे गए

Tue, 21 Jun 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
3 men cought, in rewari, rewari news, police arrest
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव भूड़ला ओवर ब्रिज के नीचे लूट की योजना बना रहे तीन युवकों को गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास वारदात के दौरान उपयोग की जाने वाली लोहे की रॉड और एक कार भी बरामद की है।
विज्ञापन

गढ़ी बोलनी चौकी इंचार्ज गोविंद प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी राजस्थान के कन्नी माजरा निवासी कबूल, कोटकासिम के गांव रामपुर निवासी दीपक व रविन्द्र उर्फ मोगली  हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया कि रविवार की रात सूचना मिली थी कि एक कार में सवार तीन युवक भुड़ला ओवरब्रिज के नीचे खड़े हुए है और वाहनों की लूटने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना के बाद चौकी इंचार्ज टीम सहित मौके पर पहुंचे और उक्त तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन लोहे की रॉड बरामद की है। पुलिस ने उनके खिलाफ लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी पहले भी धारूहेड़ा व बावल क्षेत्र में चोरी की तीन वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed