फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कंपनी कर्मचारी से मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार----

कंपनी कर्मचारी से मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार----

Sat, 07 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कंपनी कर्मचारी से मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार----
कंपनी सुपरवाइजर से मारपीट कर छीना मोबाइल, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यरो
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग स्थित बणीपुर चौक पर कंपनी से ड्यूटी करके घर लौट रहे एक कंपनी के सुपरवाइजर से मारपीट कर मोबाइल छीनने की वारदात में शामिल एक आरोपी को सीआईए धारूहेड़ा ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव हरचंदपुर निवासी बिजेंद्र है। उसके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा हरी है। धारूहेड़ा सीआईए प्रभारी अब्बास खान ने बताया कि यूपी निवासी बिरेंद्र सिंह बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। अभी वह बावल में किराये पर मकान लेकर रह रहा है। वीरवार रात को करीब नौ बजे बिरेंद्र सिंह कंपनी में काम करने के बाद फोन पर बात करते पैदल ही बनीपुर चौक की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दो युवक पीछे से बाइक पर सवार होकर आए। दो बदमाशों ने उस पर डंडे से वार किया और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत कसौला थाना पुलिस को की। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सूचना के बाद पुलिस ने हरचंदपुर निवासी बिजेंद्र को वीरवार रात को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed