फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एसडीएम आवास के साथ लगती मोबाइल को चोरों ने तीसरी बार बनाया निशाना

एसडीएम आवास के साथ लगती मोबाइल को चोरों ने तीसरी बार बनाया निशाना

Thu, 22 Mar 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम आवास के साथ लगती मोबाइल को चोरों ने तीसरी बार बनाया निशाना
एसडीएम आवास के समीप दुकान को चोरों ने तीसरी बार बनाया निशाना
विज्ञापन

रेवाड़ी। मॉडल टाउन स्थित एसडीएम की कोठी के साथ लगते मोबाइल की दुकान को चोरों ने चार महीने में तीन बार निशाना बनाया है। चोरों ने मंगलवार की रात एसडीएम की कोठी के निकट खड़े एक पेड़ के जरिए चोर दुकान की छत पर पहुंचे और छत पर लगे दरवाजे का ताला तोड़कर 20 पुराने मोबाइल, सीसीटीवी की डीवीआर चुरा ले गए। मोबाइल एसोसिएशन ने वारदात के बाद रोष प्रकट कर एसपी व डीएसपी से भी मिलने पहुंचे, लेकिन दोनों अधिकारी बाहर होने के कारण नहीं मिलने पाए।
दुकानदार शहर निवासी नवीन ने बताया कि उसने मॉडल टाउन में नवीन मोबाइल सेंटर के नाम से शॉप खोली हुई है। नवीन जब बुधवार को दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। नवीन ने इसकी सूचना तुरंत मॉडल टाउन पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नवीन ने बताया कि चोरों ने एसडीएम की कोठी के निकट खड़े एक पेड़ के सहारे चोर दुकान की छत पर पहुंचे। इसके बाद छत पर लगे दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और करीब 20 मोबाइल सहित लाख रुपये के सामान चुरा ले गए। चोरों ने गल्ले को भी खंगाला लेकिन उसमें नकदी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पहले भी इसी तरह हुई थी वारदात
नवीन ने बताया कि एक माह पहले फरवरी में भी इसी तरह छत के जरिए चोर उसकी दुकान में दाखिल होकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। वहीं, दिसंबर 2017 में भी करीब 5 लाख रुपये का सामान उसकी दुकान से चोरी हुआ था। नवीन का कहना है कि पुलिस केस दर्ज करने तक सीमित है, जबकि चोर उसकी दुकान को बार-बार निशाना बना रहे हैं।

मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरोह को पकड़ लिया जाएगा।
-राजेंद्र सिंह, इंचार्ज थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed