फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तार नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया भिवाड़ी-अलवर हाइवे जाम

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तार नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया भिवाड़ी-अलवर हाइवे जाम

Tue, 13 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तार नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया भिवाड़ी-अलवर हाइवे जाम
नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

रेवाड़ी। भिवाड़ी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी टोल कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पलवल जिले के गांव बुड़ौली निवासी दीपक के रूप में हुई है।

उल्लेखनीय है कि रविवार की शाम को एक सोसायटी में रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग लड़की एक दुकान पर घर का सामान लेने गई थी। वह समान लेकर वापस लौट रही थी तभी सोसायटी में रहने वाला दीपक उसे दुकान के ऊपर बने कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ की। पीड़िता नाबालिग लड़की ने घर पहुंचकर परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने रविवार की शाम को आरोपित की गिरफ्तारी के लिए भिवाड़ी-अलवर मेगा हाइवे को जाम कर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन भी किया था। लोगों ने इस्टेट मैनेजर की भी पिटाई कर दी थी। रविवार की देर रात पुलिस ने आरोपित दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed