फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बैग चोरी

बैग चोरी

Sun, 31 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
बैग चोरी
ट्रेन से 27 हजार रुपये समेत बैग चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दिल्ली से मंडोर एक्सप्रेस में जोधपुर जा रहे एक यात्री का बैग चोरी हो गया। बैग में हजारों रुपये की नकदी, कपड़े व अन्य जरूरी सामान था। पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी रेवाड़ी ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में अहमदाबाद के हेरिटेज सुयज बिल्डिंग निवासी दिनेश मलूजा ने कहा है कि वे जोधपुर जाने के लिए दिल्ली से मंडोर एक्सप्रेस में सवार हुए थे। जब ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंची तो उनका बैग चोरी हो गया। उन्होंने बैग के बारे में यात्रियों व ट्रेन स्टाफ को बताया, परंतु कहीं भी पता नहीं लग पाया। बैग में 27 हजार रुपये की नकदी, कपड़े व अन्य सामान था। जोधपुर पहुंचने के बाद उन्होंने चोरी की सूचना जोधपुर जीआरपी को दी। जोधपुर जीआरपी ने चोरी की जीरो एफआइआर दर्ज कर रेवाड़ी भेजी है। शनिवार को जीआरपी रेवाड़ी ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed