फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नांगल मूंदी बस अड्डे पर टाटा 407 की चपेट में आए स्कूटी सवार की मौत

नांगल मूंदी बस अड्डे पर टाटा 407 की चपेट में आए स्कूटी सवार की मौत

Thu, 25 Apr 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
नांगल मूंदी बस अड्डे पर टाटा 407 की चपेट में आए स्कूटी सवार की मौत
खोल। बुधवार सुबह नांगल-मूंदी बस स्टैंड पर टाटा-407 वाहन की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

मांढइया खुर्द निवासी महीपाल बुधवार सुबह किसी कार्य से नांगल-मूंदी बस स्टैंड पर स्कूटी लेकर आया था। जब वह नांगल-मूंदी बस स्टैंड पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफतार आ रही टाटा-407 वाहन ने ओवरटेक किया। टाटा वाहन ने ओवरटेक करते हुए स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टाटा 407 वाहन काफी दूर तक स्कूटी को अपने साथ घसीटते हुए ले गया। स्कूटी सवार महीपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। हादसे की आवाज सुनकर दुकानदार मौके पर दौड़े। घायल अवस्था में महीपाल को रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। महीपाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed