{"_id":"5b9420bc867a557f5f418fbc","slug":"201536434364-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात ने छका दिया किसानों को, करने लगे हैं तौबा, आज हुई बरसात से फिर हो गया जलभराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरसात ने छका दिया किसानों को, करने लगे हैं तौबा, आज हुई बरसात से फिर हो गया जलभराव
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सितंबर माह में बरसात का सिलसिला रूक नहीं रहा है। अभी तक इस माह में यहां करीब 225 एमएम बरसात हो चुकी है। इधर यह बरसात अब सभी के लिए आफत बनती जा रही है। चारों ओर पानी भरने से जहां आमजन परेशान हो चुुुका है, वहीं फसल को नुकसान होने से किसान भी अब बरसात से तौबा करने लगे हैं। आज शाम हुई बरसात 11 एमएम रिकार्ड की गई।
सितंबर माह में लगातार बरसात हो रही है। बरसात से पहले से टूटे हुए रोड अब बिखरने लगे हैं। सड़कों में बने गड्ढों की संख्या में इजाफा होने लगा है। गड्ढों में भरा पानी लोगों को ज्यादा परेशान कर रहा है। शनिवार की शाम को एकाएक बरसात हो गई। हालांकि बूंदाबांदी सुबह भी हुई थी, लेकिन बाद में सूर्य देवता बादलों की चादर से बाहर आ गए थे। शाम करीब 6 बजे अचानक बरसात शुरू हो गई। बूंदाबांदी से शुरू हुई यह बरसात जल्द ही मूसलाधार में बदल गई। बरसात ने चारों ओर पानी ही पानी कर दिया। बावल रोड, भाड़ावास रोड, मॉडल टाऊन, सेक्टर्स, नसिया जी रोड, साधाशाह नगर सहित निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। निचले इलाकों में रहने वाले बरसात से ज्यादा परेशान दिखाई दिए। उनके घरों के बाहर रास्तें में पानी गहरा हो गया।