{"_id":"5b2e9b4f4f1c1bf36e8b9980","slug":"201529781071-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर की हत्या करने के मामले मे दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसपोर्टर की हत्या करने के मामले मे दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसपोर्टर की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। बावल औद्योगिक क्षेत्र में असाही कंपनी के समीप गंदे पानी के नाले में ट्रांसपोर्टर के मिले शव के मामले में कसौला पुलिस ने नामजद दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर ट्रांसपोर्टर की गंदे नाले में धक्का देकर हत्या करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिले के प्राणपुरा निवासी जसवंत और यूपी के जिला कानपुर निवासी प्रेम कुमार के रूप में हुई है। जांचकर्ता एएसआई गुरुदयाल ने बताया कि आरोपी और मृतक दोनों ही ट्रांसपोर्ट का कार्य करते थे। वारदात के दिन मृतक और आरोपियों ने शराब पी थी। आरोप है कि ज्यादा नशा होने के कारण दोनों के बीच गाली गलौच हुई थी। गाली गलौच के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने प्रवीण को धक्का देकर सीवर में डाल दिया। इसके बाद उसकी बाइक को भी सीवर में ही डाल दिया था। आरोपी जसवंत ने वारदात को अंजाम देने के बाद परिजनों को गुमराह करने के लिए मृतक प्रवीण के चाचा नरेश को फोन कर बताया कि उसके भतीजे प्रवीन का एक्सीडेंट हो गया है। वह बाइक सहित सीवर में गिर गया है। एक्सीडेंट की बात सुनते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन सीवर में सिर्फ प्रवीण की बाइक और जूते ही मिले। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी प्रवीन का कोई सुराग नही लगा था। 20 जून को फिर से सीवर में प्रवीण को तलाश किया गया और दोपहर में जेसीबी से सीवर लाइन को उखाड़ा गया तो प्रवीण का शव सीवर लाइन के पाइप में फंसा था। पुलिस ने मृतक के चाचा नरेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। शुक्रवार रात को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।