{"_id":"5ab2ab994f1c1bc3758b6bfd","slug":"201521658777-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठियों से पीट-पीट कर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठियों से पीट-पीट कर की हत्या
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठियों से पीट-पीट कर की हत्या
रेवाड़ी। बावल के मोहल्ला धोबीघाट मेें बुधवार की दोपहर को नशे में धुत बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठियों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इससे पूर्व उसके सिर को दीवार से भी फोड़ा गया।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला धोबीघाट के रवि कुमार व बड़े भाई बंटी कुमार के बीच काफी दिनों से तनातनी व कलह चली आ रही थी। इस कलह की वजह से बुधवार को नशे में धुत बंटी ने घर के बाहर गली में रवि पर ताबड़-तोड़ लाठियों से हमला बोल दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ला वासी इकट्ठे हो गये। घटना की सूचना बावल पुलिस को दी गई। बावल थाना प्रभारी दीपक कुमार डीएसपी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और रवि को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस वारदात से मोहल्ले मेें सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच क्लेश के चलते रवि की पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई थी। लेकिन घर में कलह फिर भी नहीं रुका तो बंटी की पत्नी भी तीनों बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। हत्या करने के बाद बंटी फरार हो गया। डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि बंटी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को कराया जाएगा।
माता-पिता भी तंग आकर दूसरे बेटे के पास चले गए थे
मृतक रवि कुमार व बंटी पांच भाई है। एक भाई मानेसर स्थित एक कंपनी में कार्यरत है, जबकि दूसरा कपड़े सिलाई का काम करता है। तीसरा भाई ने बावल में ही बुक डिपो पर काम करता है। गृह क्लेश के कारण रवि की पत्नी करीब तीन वर्ष पूर्व घर छोड़ कर अपने मायके चली गई थी। करीब एक सप्ताह से बंटी व रवि के बीच झगड़ा हो रहा था। झगड़े से परेशान होकर उनके माता-पिता भी दूसरे बेटे के पास चले गए तथा बंटी की पत्नी भी बच्चों को लेकर मायके चली गई। बुधवार को दोनों भाई घर पर अकेले थे। वहीं दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद बड़े भाई बंटी ने छोटे भाई रवि को मौत के घाट उतार दिया।