फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बाइक का संतुलन बिगडने से बहन की मौत

बाइक का संतुलन बिगडने से बहन की मौत

Sat, 25 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
बाइक का संतुलन बिगडने से बहन की मौत
बाइक का संतुलन बिगड़ने से बहन की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मंदौला-डहीना मार्ग पर शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार बहन की मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया। भाई अपनी बहन को उनके ससुराल मंदौला से अपने गांव साल्हावास ले जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि गांव साल्हावास निवासी प्रीति की शादी फरवरी में गांव मंदौला निवासी मोहित के साथ हुई थी। शुक्रवार की देर शाम प्रीति अपने भाई अमित के साथ बाइक पर मंदौला से साल्हावास जा रही थी। गांव निमोठ के पास एक निजी स्कूल के सामने अमित ने बाइक पर से संतुलन खो दिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद डहीना चौकी पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस ने अमित के बयान पर सामान्य कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed