फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   गैंगरेप के आरोपी के खिलाफ मामला दर्जर

गैंगरेप के आरोपी के खिलाफ मामला दर्जर

Tue, 02 Oct 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपी के खिलाफ मामला दर्जर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। कोसली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी नीशू के खिलाफ महिला थाना पुलिस में दुष्कर्म के प्रयास का भी केस दर्ज किया है। दुष्कर्म के प्रयास का यह मामला लगभग एक साल पुराना है। इस वारदात के बाद एसआईटी प्रमुख नाजनीन भसीन ने कहा था कि यदि गांव की कोई महिला आरोपी के खिलाफ शिकायत देती है तो इस मामले में अवश्य कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद रविवार को गांव की महिला ने हिम्मत दिखाई और कोसली डीएसपी को मामले की शिकायत दी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि जब वह खेत में चारा लेने के लिए गई थी तभी आरोपी नीशू ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का भी प्रयास किया था। उसके शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला था और धमकी दी थी। तत्पश्चात उसने अपने घर आकर मामले के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद गांव में पंचायत ने बदनामी को देखते हुए आपसी सहमति के आधार पर फैसला करा दिया गया था। इसी बीच इस सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद ग्रामीणों ने दबी जुबान से मुख्य साजिशकर्ता नीशू के अन्य कारनामों की भी जानकारी दी। जिसके बादएसआईटी प्रमुख ने गांव की महिलाओं से बातचीत की लेकिन उस समय कोई भी महिला शिकायत देने को तैयार नहीं हुई। अब रविवार को गांव की एक महिला ने कोसली डीएसपी से मिलकर मामले की शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पहले ही हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

--------------
सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में शामिल आरोपी नीशू के खिलाफ शिकायत मिली थी। उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।
-अनिल कुमार डीएसपी, कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed