फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ड्यूटी से लौट रहे एएसआई और हवलदार का अपहरण का प्रयास

ड्यूटी से लौट रहे एएसआई और हवलदार का अपहरण का प्रयास

Sun, 18 Mar 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी से लौट रहे एएसआई और हवलदार का अपहरण का प्रयास
ड्यूटी से लौट रहे एएसआई और हवलदार का अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर पर शुक्रवार रात को ड्यूटी से लौटते वक्त एक एएसआई और हवलदार का कार सवारों ने अपहरण का प्रयास किया। कार सवारों द्वारा पीछा करने पर हवलदार ने मामले की सूचना पहले ही बावल थाना एसएचओ और हाईवे पुलिस को दे दी थी। सूचना मिलते ही बावल एसएचओ मौके पर पहुंचे तो कार सवार फरार हो गए। इसी दौरान उनको एक साथी छूट गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान राजस्थान के झुंझुनू निवासी जसवंत के रूप में हुई है। पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर अपहरण, हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 पर जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर पर ओवरलोडिंग वाहनों को रोकने के लिए स्पेशल टीम के साथ पुलिस को तैनात किया गया है। शनिवार को भी खेड़ा बार्डर पर बावल थाने में तैनात एएसआई अजय सिंह और हवलदार विभुरंजन ओवरलोड वाहनों की जांच कर चालान कर रहे थे। इसी दौरान दो लोग उनके पास पहुंचे और उनकी ओवरलोड गाड़ियां को निकालने के लिए कहा। पुलिसकर्मियों ने गाड़ियां निकालने से इनकार कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि जो भी ओवरलोड गाड़ी आएगी उसका चालान काटा जाएगा। रात को करीब 11 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद एएसआई अजय और विभुरंजन अपनी-अपनी बाइक पर जाने लगे तो सफेद ब्रेजा कार उनके पीछे चलने लगी। पीछा करने पर हवलदार विभुरंजन ने बावल एसएचओ और हाईवे पुलिस को मामले की जानकारी दी। तब तक पीछा कर रहे लोगों ने बाइकों के आगे कार लगाकर दोनों को रोक लिया। पांच लोगों ने उतरकर दोनों पुलिस कर्मचारियों को कार में डालने का प्रयास किया। थोड़ी देर में सूचना मिलते ही बावल थाना एसएचओ हाईवे पर पहुंच गए। पुलिस को आता देखकर आरोपी अपनी कार में फरार हो गए। भागते समय उनका एक साथी झुंझुनू निवासी जसवंत वहीं छूट गया। पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर अपहरण, हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


---
वर्जन
मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दीपक, थाना प्रभारी, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed