{"_id":"5a95a89f4f1c1bff388ba8de","slug":"181519757471-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेल करने वाले पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लैकमेल करने वाले पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लैकमेल करने वाले पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो।
रेवाड़ी। हरीनगर के सरपंच पर एक मामले में फैसला नहीं करने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने के आरोप में पुलिसकर्मी सहित दो लोगों पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
सरपंच आनंद ने 26 फरवरी को एसपी संगीता कालिया को शिकायत देकर गांव बुढ़पुर निवासी एएसआई अजीत और संजय मेहंदीरत्ता पर जान से मारने की धमकी देने तथा दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाए थे। पुलिस को दी शिकायत में आनंद ने बताया कि पांच फरवरी को वह अपने किसी मामले से लघु सचिवालय गया था। वह अपने गांव के अनिल के साथ कैंटीन में बैठा था। बुढ़पुर निवासी पुलिसकर्मी अजीत और संजय मेहंदीरत्ता भी उनके पास आकर बैठ गए और जान से मारने की धमकी देेते हुए पांच लाख रुपए देेने की मांग की। साथ संजय पर लगाया हत्या के प्रयास का मामला भी वापस लेने की धमकी दी। इसके बाद 22 फरवरी को भी उसे धमकी दी गई। एसपी संगीता कालिया द्वारा हरिनगर के सरपंच आनंद की शिकायत पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लिया गया और दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करा दिया। उल्लेखनीय है कि गांव हरीनगर के सरपंच को करीब डेढ़ साल पहले घर के पास ही गोली मार दी गई थी। सरपंच ने इस मामले में दो लोगों को नामजद कराया था।
-वर्जन
पुलिसकर्मी अजीत व संजय मेहंदीरत्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा।
सतपाल यादव, डीएसपी रेवाड़ी।