{"_id":"5afb380f4f1c1bda408b5a74","slug":"171526413327-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइटों में किए गए भ्रष्टाचार के आरोप में ढालियावास गांव की सरपंच व ग्राम सचिव पर केस दर्ज---29","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्ट्रीट लाइटों में किए गए भ्रष्टाचार के आरोप में ढालियावास गांव की सरपंच व ग्राम सचिव पर केस दर्ज---29
Updated Wed, 16 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्ट्रीट लाइट लगवाने में गड़बड़ी: सरपंच, सचिव और एसडीई पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत ढालियावास में लगवाई गई स्ट्रीट लाइट के मामले में हुई गड़बड़ी पर सरपंच कांता देवी, ग्राम सचिव और पंचायत राज विभाग रोहतक के एसडीई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच डीएसपी सतपाल यादव को सौंपी गई है।
गांव निवासी राकेश कुमार ने वर्ष 2016 में सीएम विंडो में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि सरपंच कांता देवी द्वारा गांव की गलियों में 100 लगाई गई स्ट्रीट लाइट लगवाई गई थी, जिनकी कीमत करीब 2800 रुपये थी। जब इसमें उनको गुणवत्ता तथा कीमतों की जांच कराए जाने की मांग की गई थी। डीडीपीओ द्वारा की गई जांच में सरपंच को दोषी पाया गया था। माडल टाउन थाना पुलिस ने राकेश की शिकायत पर सरपंच कांता देवी, ग्राम सचिव व पंचायत विभाग रोहतक के बिजली एसडीई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत में राकेश ने बताया कि गांव पंचायती फंड से लाइटें लगाई थी। लाइट लगाने में मोटा गबन किया गया था। जिसमें एक हजार रुपये की कीमत वाली लाइटें 2800 रुपये की लागत से खरीदी दिखाकर भ्रष्टाचार किया गया है। उधर डीडीपीओ की जांच रिपोर्ट के आधार मानते हुए उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। फिलहाल सरपंच पक्ष की तरफ से मामले को डीसी की कोर्ट में दायर किया गया था। अभी मामला डीसी कोर्ट में ही लंबित है।
---
वर्जन
इस मामले की चार बार जांच हुई है। सभी जांच में हमारे उपर लगे आरोप निराधार मिले हैं। जांच रिपोर्ट भी हमारे पास है। डीडीपीओ द्वारा 28 हजार रुपये की रिकवरी के आदेश दिए थे, जिसे हमने डीसी कोर्ट के यहां चुनौती दी हुई है। - कांता देवी, सरपंच ढालियावास
विज्ञापन
-----
वर्जन
शिकायत के आधार पर मामले की जांच चल रही थी। जांच के बाद सरपंच, ग्राम सचिव व रोहतक पंचायती राज के एसडीई के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है।
जसवंत सिंह, एसएचओ, मॉडल टाउन।
------------------
सरपंच को बर्खास्त करने की मांग पर सौंपा ज्ञापन
ढालियावास की सरपंच व ग्राम सचिव के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद ग्रामीणों ने मंगलवार को डीसी को ज्ञापन सौंप कर तुरंत प्रभाव से सरपंच पद से बर्खास्त करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि सरपंच कांता देवी द्वारा ग्राम सचिव के साथ मिलकर सरेआम स्ट्रीट लाइटों को लगवाने में हेराफेरी की, जिसमें वह दोषी पाई गई है। सरपंच के खिलाफ माडल टाउन थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषी सरंपच को तत्काल सरपंच से बर्खास्त करना चाहिए। इस अवसर पर राकेश कुमार, राहुल, संगीता देवी, नीतिन, मुकेश देवी, केहर सिंह, सुरेश कुमार, धर्मसिंह, होशियार, ओमप्रकाश, कैलाश चंद, मुरारी लाल व राजकुमार शामिल थे।