फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   युवक की गोली मारकर हत्या, नहर में फेंका शव शिनाख्त नहीं....

युवक की गोली मारकर हत्या, नहर में फेंका शव शिनाख्त नहीं....

Mon, 18 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या, नहर में फेंका शव शिनाख्त नहीं....
युवक की गोली मारकर हत्या, नहर में फेंका शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड पर इंद्र कॉलोनी के निकट जवाहरलाल नेहरू कैनाल में एक गोली लगा शव बरामद हुआ है। युवक की आंख एवं गले समीप गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद शिनाख्त कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। शिनाख्त होने के बाद हत्या की वजह सामने आएगी। रविवार शाम को करीब सात बजे गांव मांढैया के रहने वाले दो युवक बाइक से इस रास्ते से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। जब वे पंप हाउस से कुछ दूरी पर चले तो उन्हें सूखी नहर में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद युवकों ने तुरंत ही पंप हाउस पर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। शुरूआत में पुलिस इसको नहर में डूबने की वजह से मौत मान रही थी क्योंकि युवक का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस जब नहर में नीचे उतरी तो शव के समीप खून भी पड़ा हुआ था। युवक को जब बाहर निकाला गया तो उसके गले में तथा आंख के समीप गोली मारने के निशान मिले। इसके अलावा मृतक के गले में एक रस्सी भी बंधी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में उसको नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी सतपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे।

मृतक युवक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के शरीर पर जींस की पेंट तथा चेकदार शर्ट है। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या किसी और स्थान पर करके उसके शव को बहाने की नीयत से यहां डाला गया है। फिलहाल शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है तथा पुलिस इसके लिए प्रयास कर रही है। युवक के गले एवं आंख के समीप गोली मारकर हत्या की हुई है।
-सतपाल यादव, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed