फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लंबे समय बाद फिर सक्रिय हुआ झौटा गैंग, रेस्टोरेंट संचालक से मांगी बीस हजार की रंगदारी

लंबे समय बाद फिर सक्रिय हुआ झौटा गैंग, रेस्टोरेंट संचालक से मांगी बीस हजार की रंगदारी

Wed, 03 Jul 2019 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय बाद फिर सक्रिय हुआ झौटा गैंग, रेस्टोरेंट संचालक से मांगी बीस हजार की रंगदारी
रेवाड़ी। शहर में दो बदमाशों ने झोटा गैंग के नाम पर दो बदमाशों ने रेस्टोरेंट संचालक से रंगदारी मांगकर सनसनी फैला दी है। मंगलवार रात रेस्टोरेंट संचालक संघी का बास निवासी चिंटू को दो बदमाशों ने रेस्टोरेंट चलाने की एवज में करीब 20 हजार रुपये महीने की रंगदारी मांगी। एक बदमाश ने स्वयं को झौटा गैंग के शार्पशूटर संदीप सोनी का भाई हेमंत सोनी बताया। सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक बदमाश वहां से भाग गए। सुरक्षा के लिहाज से रेस्टोरेंट के बाहर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ला संघी का निवासी चिंटू ने सेक्टर की मार्केट में पेचअप नामक रेस्टोरेंट खोला हुआ है। मंगलवार रात को करीब साढ़े आठ बजे दो बदमाश रेस्टोरेंट पर आए तथा काउंटर पर बैठे रेस्टोरेंट मालिक चिंटू से बीस हजार रुपये की मांग की। चिंटू द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने कहा कि वे झौटा गैंग के गूर्गे संदीप सोनी का भाई हेमंत सोनी है। संदीप सोनी इस समय नारनौल जेल में बंद है। बदमाशों ने कहा कि रेस्टोरेंट चलाना है तो रंगदारी देनी पड़ेगी। इस दौरान रेस्टोरेंट के बेसमेंट में किसी की बर्थडे पार्टी चल रही थी। रेस्टोरेंट मालिक द्वारा शोर मचाने पर लोग वहां एकत्र हो गए। लोगों को देखकर बदमाश वहां से भाग गए। इस बीच सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों को काबू करने के लिए आसपास के संदिग्ध स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने चिंटू की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई शुरू कर दी है। झौटज्ञ गैंग पर इससे पहले भी रंगदारी के मामले दर्ज है। रंगदारी मांगने की घटना के बाद शहर के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई व्यापारियों ने अपने फोन बंद कर दिए है।
विज्ञापन

लबे समय की चुप्पी के बाद फिर लौटा झौटा गैंग पिछले साल अगस्त माह में पैरोल पर आने के बाद झोंटा गैंग के शॉर्प शूटर संदीप सोनी ने इसी तरह कई लोगों को निशाना बनाया था। शहर के अलग-अलग एरिया में पांच लोगों के घरों पर फायरिंग कर रंगदारी मांगी गई थी। एक माह तक दहशत के माहौल के बाद पुलिस ने संदीप सोनी को उसके साथियों के साथ काबू किया था। उसके बाद से ही वह जेल में बंद है। अब जेल के जरिए ही उसने रंगदारी का खेल जमाने की कोशिश की है। रेस्टोरेंट पर रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाश खुद को संदीप सोनी का ही भाई बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षिका से मांगी थी रंगदारी
झौटा गैंग के गुर्गों ने मोहल्ला संघी का बास में रहने वाले एक सेवानिवृत्त शिक्षिका से भी करीब दो साल पूर्व घर पर फायरिंग कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। लेकिन पुलिस ने समय रहते आरोपियों को काबू कर लिया गया था। गैंग के सरगना सुनील उर्फ झौटा व उसके गुर्गों के खिलाफ हत्या, लूटपाट, हत्या का प्रयास, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed