{"_id":"5d1ba2c68ebc3e3cf8600637","slug":"156209220720-rewari-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा क्लेम व गाड़ी बेचने की एवज में मिली राशि हड़पने के लिए चालक के साथ मिलकर मालिक ने रची थी लूट की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीमा क्लेम व गाड़ी बेचने की एवज में मिली राशि हड़पने के लिए चालक के साथ मिलकर मालिक ने रची थी लूट की साजिश
विज्ञापन
रेवाड़ी/खोल। खोल थाना क्षेत्र में हाईवे पर चालक को बंधक बनाकर स्कार्पियो लूट का मामला पुलिस की शुरूआती जांच में ही फर्जी निकल गया। पुलिस ने खुलासा किया है कि 17 जून को खरीदी गई स्कार्पियो का 15 लाख रुपये का बीमा हड़पने के इरादे से मालिक ने चालक के साथ मिलकर गाड़ी लुट जाने की बात कही थी। पुलिस ने गाड़ी लूट की झूठी सूचना देने वाले चालक महेंद्रगढ़ के गांव बेरी निवासी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई थी कि नारनौल रोड पर पाडला मोड़ के समीप एक युवक को पेड़ से बांधा है। पुलिस ने मौके पहुंच कर युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रवि बताया। रवि ने पुलिस को बताया कि एक गाड़ी के अंदर कुछ बदमाश सवार होेकर आए और मेरी स्कार्पियो गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रुकवा लिया और मारपीट की। यही नहीं वह पेड़ से बांध कर गाड़ी लूट कर फरार हो गए।
बार-बार बयान बदलने से हुआ शक
शुरूआती पूछताछ में ही पुलिस को रवि पर शक हो गया था। पीड़ित ने बदमाशों को कभी गाड़ी में बताया तो कभी पैदल। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछने पर गाड़ी चालक आरोपी रवि ने गाड़ी मालिक व उसके दोस्त द्वारा रची, गाड़ी लूटने की इस वारदात से पर्दा उठाते हुए सारी सच्चाई पुलिस को बता दी। पूछताछ में पता चला कि महेंद्रगढ़ जिला के गांव पोता निवासी संदीप ने 17 जून को कोटक महिंद्रा फाइनेंस कंपनी से स्कोर्पियो गाड़ी फाइनेंस कराई थी। गाड़ी लेने के बाद आरोपी ने अपने साथी महेंद्रगढ़ निवासी राजकुमार और आरोपी रवि के साथ मिलकर गाड़ी लुट जाने की बात कहते हुए उसका बीमा क्लेम हड़पने की साजिश रची।
विज्ञापन
लूट की झूठी साजिश से चार दिन पूर्व ही आरोपी संदीप ने स्कोर्पियो गाड़ी को 8 लाख रुपये में किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी थी। वह लूट का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर इंश्योरेंस कंपनी से गाड़ी का 15 लाख रुपये का बीमा क्लेम हड़पना चाहता था, लेकिन पुलिस ने आरोपी के मंसूबों पर पानी फेरते हुए वारदात से पर्दा उठा दिया।
तीन दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी
लूट की झूठी साजिश रचने वाले आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रवि को मंगलवार अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। उक्त वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उन्हें दबोचने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उन्हें काबू कर स्कोर्पियो गाड़ी को जल्द बरामद कर लिया जायेगा।
बार-बार बात बदलने पर पुलिस को आरोपी चालक पर संदेह हो गया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी से लूट की झूठी साजिश का पर्दा फाश कर दिया। गाड़ी मालिक व अन्य की भी पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा तथा स्कार्पियो को बरामद कर लिया जाएगा।
- एसआई जसवंत सिंह,