फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चाचा-भतीजी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार

चाचा-भतीजी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2019 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
चाचा-भतीजी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
रेवाड़ी। 18 दिन पहले गांव भगवानपुर में तेज आवाज में म्यूजिक बजाने से रोकने पर चाचा-भतीजी को गोली मार कर घायल करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भगवानपुर निवासी डालचंद के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी अपने ससुराल बिहार में चला गया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी नवीन व सुनील को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एएसआई राज सिंह ने बताया कि गांव भगवानपुर निवासी राजेश 5 जून की रात अपने घर था। उनके घर के सामने ही पड़ोसी अनिल उर्फ सुंडू कार लेकर खड़ा हुआ था तथा तेज आवाज में कार में म्यूजिक बज रहा था। उसके पास ही गांव निवासी सुनील व हालूहेड़ा निवासी आजाद भी खड़े हुए थे। म्यूजिक की तेज आवाज सुन कर वह और उनके पिता परमानंद भी वहां पहुंच गए थे तथा अनिल से आवाज धीमी करने के लिए कहा था। परंतु अनिल ने गाली-गलौच शुरू कर दी थी। शोर सुन कर उसकी भतीजी भी वहां पहुंच गई थी। उन्होंने गाली-गलौच करने से रोका तो अनिल के घर से पांच-छह आदमी और बाहर आए तथा मारपीट शुरू कर दी थी। अनिल ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाल कर उन पर फायरिंग कर दी थी तथा राजेश की गर्दन के निकट ओर उसकी भतीजी के हाथ में गोली लगने से घायल हो गए थे। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वारदात में डालचंद का भी नाम सामने आया था। उसके बाद पुलिस डालचंद की तलाश कर रही थी। पुलिस को पता चला था कि डालचंद अपने ससुराल बिहार में छुपा हुआ है। बीते दिन पुलिस ने बिहार में रेड की तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहां से उसे राहधारी रिमांड पर रेवाड़ी लाया गया, तथा रेवाड़ी कोर्ट में पेश कर अब उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed