फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बोगस ग्राहक

बोगस ग्राहक

Wed, 08 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
बोगस ग्राहक
रेलवे चौक स्थित होटल में चल रहा था देह व्यापार, पांच पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के रेलवे चौक स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस की ओर से भेजे गए बोगस ग्राहक के जरिए दो लड़कियों, एक युवक एवं होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।

मंगलवार को थाना शहर पुलिस एवं महिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। यहां पर होटल मैनेजर एवं बोगस ग्राहक के बीच एक हजार रुपये में डील तय हुई। पुलिसकर्मी मैनेजर को एक हजार रुपये देकर कमरे के अंदर चला गया। इसके कुछ देर बाद एक लड़की भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लड़की को हिरासत में ले लिया। वहीं अन्य कमरों की तलाशी के दौरान एक भी एक युवक एवं युवती को हिरासत में लिया गया। वहीं होटल मैनेजर से एक हजार रुपये रिकवर करने के साथ मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। थाना शहर पुलिस ने होटल मैनेजर मनीष, बांगलादेश की ढाका निवासी युवती, नारनौल निवासी युवती, हिसार के गांव रामपुरा निवासी कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ भी देह व्यापार कराने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed