{"_id":"59bd7f954f1c1b29688b4f77","slug":"151505591189-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैवाहिक साइट पर नाम बदलकर ठगे दस लाख, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैवाहिक साइट पर नाम बदलकर ठगे दस लाख, मामला दर्ज
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दिल्ली निवासी एक व्यक्ति द्वारा एक वैवाहिक साइट पर नाम बदलकर रेवाड़ी निवासी एक युवती से दस लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। थाना मॉडल टाऊन पुलिस युवती की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मॉडल टाउन निवासी महिला ने कहा कि साल 2016 में उसकी बेटी विदेश गई हुई थी। इस दौरान एक वैवाहिक साइट के माध्यम से उसकी बात दिल्ली निवासी अशोक से हुई। महिला का आरोप है कि अशोक ने झांसा देकर दस लाख रुपये खाते से ट्रांसफर कर लिए। इतना ही नहीं जब मामले की तहकीकात की तो युवक का नाम अशोक की जगह खुश मोहम्मद पाया गया। पुलिस ने कॉल डिटेल लेने के साथ ही धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।