फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जमानत पर आए बदमाश अब नहीं कर दे सकेंगे अपराधिक वारदातों को अंजाम

जमानत पर आए बदमाश अब नहीं कर दे सकेंगे अपराधिक वारदातों को अंजाम

Mon, 11 Mar 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
जमानत पर आए बदमाश अब नहीं कर दे सकेंगे अपराधिक वारदातों को अंजाम
अमर उजाला
विज्ञापन

रेवाड़ी। जमानत पर जेल से छूटकर अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधियों की बेल रद्द कराने के लिए पुलिस ने योजना बनाई है। जिला पुलिस ने ऐसे सभी अपराधियों का डोजियर तैैयार करवाया जा रहा है। पुलिस ऐसे सभी बदमाशों की जमानत रद्द कराने के लिए कोर्ट में अपील करेगी। करीब दो दर्जन से अधिक बदमाश पुलिस के निशाने पर है। पिछले एक साल के दौरान जेल से जमानत पर छूटे अपराधियों द्वारा एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। तीन दिन पूर्व भी शहर के ब्रास मार्केट में जमानत पर चल रहे एक अपराधी ने पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसके अलावा जिले में लूट, फिरौती, हत्या सहित अन्य आपराधिक वारदातों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।


तीन सालों में दर्जन से अधिक कर चुके वारदात
जेल से जमानत पर छूट कर आए अपराधियों द्वारा पिछले तीन साल के दौरान एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। इनमें हत्या लूटपाट, अपहरण सहित अन्य वारदात शामिल हैं। तीन दिन पूर्व शहर के एक सराफ से पचास लाख की रंगदारी और करीब 20 दिन पूर्व शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर फिरौती मांगने की वारदात में जमानत पर आए अपराधियों का हाथ मिला। पुलिस दो या दो से अधिक आपराधिक मुकदमे वाले या फिर जमानत पर आने के बाद दोबारा वारदात को अंजाम देने वालों का ब्योरा तैयार करने में जुटी है।
विज्ञापन


कोर्ट में पेशी पर भी नहीं जा रहे अपराधी
बता दें कि जिले में अभी तक करीब 15 अपराधी ऐसे हैं जो जेल से जमानत पर आने के बाद न तो कोर्ट में पेशी पर जा रहे हैं और न ही जेल जा रहे हैं। हालांकि पुलिस द्वारा इनके खिलाफ बेलजंप का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है, लेकिन यह पुलिस की रूटीन कार्रवाई मात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में कई वारदातों में जमानत पर आए अपराधियों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया जाना सामने आया है। पुलिस द्वारा ऐसे बदमाशों का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। उसके बाद जमानत रद्द कराने के लिए पुलिस कोर्ट में अपील करेगी।
राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed