{"_id":"5bd60ea0bdec22695176a5c5","slug":"141540755104-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व ऑटों की टक्कर में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार व ऑटों की टक्कर में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रोहड़ाई -कोसली सड़क मार्ग पर रविवार दोपहर को ऑटो व कार की टक्कर में ऑटो सवार तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रोहड़ाई पुलिस ने बताया कि रविवार को गांव माजरी निवासी रामभतेरी, बिमला, दिनेश सहित तीन अन्य लोग गांव नांगलिया से एक शोक सभा में शामिल होने के बाद ऑटो में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। रोहड़ाई मोड के समीप सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो गई, जिससे ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद वहां से गुजरने वाले लोगों ने घायलों को निकाला और एंबुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पुहंच गई। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।