फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   घर में की तोड़फोड़ व कार के सीसे तोड़े

घर में की तोड़फोड़ व कार के सीसे तोड़े

Fri, 02 Feb 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
घर में की तोड़फोड़ व कार के सीसे तोड़े
स्कूटी सवार युवकों ने की फायरिंग, कार के शीशे तोड़े
विज्ञापन

रेवाड़ी।
शहर के सेक्टर-4 में बुधवार रात स्कूटी सवार कुछ युवकों ने एक मकान में पथराव कर कार में भी तोड़फोड़ की। सेक्टर-4 निवासी धनपत ने बताया कि वे बुधवार रात बाहर गए हुए थे। उनकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी की हुई थी। पुलिस को दी शिकायत में उनकी पत्नी राकेश देवी ने आरोप लगाया है कि रात को वह पहली मंजिल पर थी। इसी दौरान करीब आठ-दस युवक वहां पहुंचे। युवकों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में भी ईंटें मार कर तोड़फोड़ की, वे कुछ लोगों के नाम लेकर धमकी भी दे रहे थे। वह बाहर आई तो उसके ऊपर भी गोली चला दी। सूचना के बाद रात को पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। डीएसपी सतपाल यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में गाड़ी के शीशे तोड़ने की बात सामने आई है। फायरिंग करने के आरोपों की जांच भी की जा रही है तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed