फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सुरक्षा बलों ने रेलवे स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान

सुरक्षा बलों ने रेलवे स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान

Thu, 18 Apr 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने रेलवे स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को स्थानीय पुलिस के अलावा आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया। डीएसपी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने स्टेशन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। इस दौरान कई खामियां भी नजर आई। रेवाड़ी स्टेशन चारों तरफ से खुला हुआ है। एंट्री गेट के अलावा कोई भी संदिग्ध किसी भी रास्ते से आसानी से स्टेशन में प्रवेश कर सकता है। डीएसपी ने निरीक्षण के दौरान खुले पड़े तमाम रास्तों को बंद करने के आदेश दिए।
धमकी भरा पत्र मिलते ही रेवाड़ी स्टेशन को सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट पर रखा गया है। देर रात ही आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने स्टेशन परिसर के अलावा स्टेशन पर पहुंचने वाली तमाम ट्रेनों की तलाशी ली। सुबह होते ही डीएसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसएचओ सिटी जगबीर, एसएचओ जीआरपी रणबीर, एसएचओ आरपीएफ लक्ष्मण गौड़ व पुलिस के जवानों ने पूरे स्टेशन की तलाशी ली। स्टेशन पर सुरक्षा को बारीकी से जांचा। इस दौरान डीएसपी को स्टेशन पर काफी खामियां मिली। डीएसपी ने उन खामियों को तुरंत दूर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

एक साल पहले भी ट्रेन में बम की मिली थी सूचना
करीब एक साल पहले भी रेवाड़ी के रास्ते चलने वाली पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना मिली थी। उसके बाद आरपीएफ व जीआरपी की टीमों ने लगातार दो दिनों तक स्टेशन पर ट्रेनों की तलाशी लेने के साथ-साथ सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की थी, लेकिन अफवाह होने की पुष्टि होने के बाद फिर से अमला ठंडा पड़ गया। इस समय देशभर में लोकसभा चुनाव का शोर मचा हुआ है। हरियाणा में छठे चरण यानी 12 मई को मतदान है। इससे पहले आतंकी संगठन द्वारा दी गई धमकी ने पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। अगर समय रहते रेलवे द्वारा रेवाड़ी स्टेशन की सुरक्षा पुख्ता नहीं की गई तो इसके गंभीर परिणाम भी सामने आ सकते है, क्योंकि रेवाड़ी स्टेशन दिल्ली-जयपुर के बीच सबसे बड़ा स्टेशन है और इस स्टेशन से दर्जनों रेलगाड़ियां रोजाना गुजरती हैं, जिनमें लाखों लोग सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed