{"_id":"5c2e6141bdec2257222db728","slug":"131546543425-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावल में अतिक्रमण कार्रवाई रूकवाने पर कैप्टन पर हमलावार हुई भाजपा...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बावल में अतिक्रमण कार्रवाई रूकवाने पर कैप्टन पर हमलावार हुई भाजपा...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जिलाध्यक्ष ने अतिक्रमण हटाने को बताया सही,
कैप्टन बोले- एकतरफा को कार्रवाई को जायज नहीं ठहरा सकते
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। बावल कस्बा में बुधवार को नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव द्वारा कार्रवाई को रुकवाने के बाद भाजपा उन पर हमलावर हो गई है। वीरवार को भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने दावा किया कि उनके पास बावल के व्यापारी आए थे और उन्होंने अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई को सही बताते हुए कस्बे के सुंदरीकरण के लिए जरूरी बताया। वहीं कस्बे के व्यापारियों ने भी इस कार्रवाई को सही बताया था।
उल्लेखनीय है कि बावल नगर पालिका की ओर से प्रमुख सड़क मार्गों पर अतिक्रमण के प्वाइंट को चिह्नत करते हुए व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। व्यापारियों ने कोई कदम नहीं उठाया तो बुधवार को एसडीएम और तहसीलदार की अगुवाई में पुलिस बल के साथ नपा कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। टीम बावल के भगतराम चौक पर कार्रवाई कर रही थी और 70 से अधिक दुकानों के आगे से टीनशेड हटाने के साथ उनके पक्के अतिक्रमण को हटा दिया था। इस दौरान बावल क्षेत्र में दौरे पर आए पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव भी वहां पहुंच गए। इसके बाद व्यापारी उनके पास पहुंच गए और नपा पर बगैर नोटिस कार्रवाई करने का आरोप लगाया। इसके बाद कैप्टन अजय यादव ने जेसीबी के आगे खड़े होकर कार्रवाई को रुकवा दिया।
---
पहुंचे जिलाध्यक्ष ने कहा कि अतिक्रमण ही हटाया जाएगा
वीरवार को भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल बावल पहुंचे और व्यापारियों के साथ अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जो अतिक्रमण हटाया गया है वह जायज है। बेकसूर व्यापारियों को तंग नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाना जनहित का मुद्दा है। अतिक्रमण होने के कारण आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है, जिससे जाम की स्थिति रहती थी। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रीतम चौहान, बावल व्यापार मंडल के प्रधान नरेश जेलदार, शेर सिंह, राजकुमार, संदीप शेखावत, विकास चौधरी, उनमित सिंह, नरेश ,सतीश पंडित खुशीराम, जगमोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
व्यापारियों ने जारी किया प्रेस नोट, कहा हो सुंदरीकरण
वहीं बावल के व्यापारियों ने प्रेस नोट में प्रशासन की इस कार्रवाई को सही ठहराया है। चेतराम, दौलतराम, सतेंद्र सिंह, हुकुम सिंह और जोगेंद्र सिंह सहित अन्य व्यापारियों ने कहा कि बावल कस्बा के सुंदरीकरण के लिए यह जरूरी कदम था। उन्होंने कहा कि जो लोग बुधवार को धरना पर बैठे तो वे बाहर के लोग थे स्थानीय व्यापारी एक भी नहीं था।
---
व्यापारियों द्वारा किया जा रहा था विरोध : कैप्टन
मैं जब बावल से गुजर रहा था तो व्यापारियों द्वारा वहां पर जबरदस्त विरोध किया जा रहा था। चूंकि यह कार्रवाई एकतरफा थी और अब भाजपा शासन में जिस तरह मनमानी चल रही है और उसका जनता द्वारा विरोध किया जा रहा है। भाजपा नेता अब अपनी लाज बचाने के लिए वहां जा रहे हैं जबकि माहौल पूरी तरह से उनके खिलाफ हो चुका है। अब केवल कुछ व्यापारियों के नाम पर इस कार्रवाई को जायज नहीं ठहराया जा सकता है।
- कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व मंत्री।