फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बिठवाना में मासम की मौत

बिठवाना में मासम की मौत

Sat, 30 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिठवाना में मासम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गांव बिठवाना में पांच दिन पूर्व संदिग्ध आठ वर्षीय भूमिका की हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस द्वारा दफनाए गए शव को निकालने के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है जिसके बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में तीन चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बच्ची का शव उसके दादा को सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि 25 जून को बिठवाना गांव निवासी संदीप कुमार की आठ वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिसिथतियों में मौत हो गई थी। संदीप के ससुर एवं मृतका के नाना ने वीरवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर अपनी दोहती की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। शिकायत के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस वीरवार शाम को गांव के शमशान घाट में पहुंची तथा बच्ची के दफनाये गए शव को निकालकर कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को नागरिक अस्प्ताल में तीन चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक बच्ची दादा राजसिंह को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम हो सकेगा कि बच्ची की मौत की असल वजह क्या थी।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed