फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य काबू, बाइक बरामद

बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य काबू, बाइक बरामद

Sun, 17 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य काबू, बाइक बरामद
पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर गिरोह का सदस्य, बाइक बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जाटूसाना थाना पुलिस ने आसपास के इलाकों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के सदस्य मोतला कलां निवासी मनीष को गिरफ्तार किया है। पास पुलिस ने आरोपी के पास एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। आरोपी ने यह बाइक 14 अप्रैल को नैनसुखपुरा गांव से चुराना स्वीकार किया है।

जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात को बेरली रोड टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी मोतला कलां निवासी मनीष चोरी की बाइक पर सवार होकर उसी तरफ आ रहा है। इसके बाद पुलिस मुस्तैद हो गई और जैसी आरोपी बाइक लेकर पहुंचा तो गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक के कागजात पूछने पर आरोपी कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस द्वारा सख्ती से पूछने पर आरोपी ने बाइक चोरी की तीन वारदातों का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि जिस बाइक पर वह सवार होकर आया है वह उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 14 अप्रैल की रात को नैनसुखपुरा से चोरी की थी। इसके अलावा आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गांव मोतला कला तथा बुडौली से भी दो बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी का एक साथी मोतला कलां से चोरी की गई बाइक सहित गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। बाइक चोरी करने वाले इस गिरोह के तीसरे सदस्य की पहचान हो चुकी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed