{"_id":"5ae0d5a04f1c1b61098b6577","slug":"121524684192-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा डंपर टकराया, चालक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक के ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा डंपर टकराया, चालक गंभीर
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक के ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा डंपर टकराया, चालक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा।
दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर धारूहेड़ा के समीप सर्विस रोड पर एक ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा डंपर उससे टकरा गया। बुधवार सुबह पांच बजे हुए हादसे में डंपर चालक चोटिल हो गया। दुर्घटना के बाद सर्विस रोड पर काफी समय तक जाम लगा रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।
जानकारी के अनुसार एक डंपर सामान लेकर फरीदाबाद जा रहा था। जब डंपर धारूहेड़ा के बस स्टैंड के समीप पहुंचा तो सर्विस रोड पर आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगाने की वजह से डंपर सीधे ही ट्रक में घुस गया। इसमें चालक अशोक कुमार को चोट लग गई। उधर ट्रक का चालक मौका पाकर फरार हो गया। घायल चालक अशोक सिंह ने बताया कि उसे सामान लेकर फरीदाबाद जाना था। यहां पर दुर्घटना हो गई जिसमें वह खुद बाल-बाल बचा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस भी जांच करके चली गई। क्षतिग्रस्त डंपर को हाईवे से नहीं हटाने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी। बाद में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।