{"_id":"5a79f6644f1c1b9f268b8aef","slug":"121517942372-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माल जला
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूतों के गोदाम में लगाई आग, लाखों का माल जला
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के बारा हजारी में बने जूते के गोदाम में सोमवार रात अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर आग लगा दी। आग के कारण लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। सिटी पुलिस ने गोदाम मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर निवासी मनोज ने बारा हजारी में बाबा फुटवियर के नाम से अपना गोदाम बनाया हुआ है। गोदाम में 15 लाख रुपये से ज्यादा का माल भरा हुआ था। देर रात करीब साढ़े 11 बजे किसी ने सूचना दी कि उसके गोदाम में आग लगी है। उसने फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल स्वाह हो गया था। कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मनोज ने बताया कि आग लगाने से पहले अज्ञात लोगों ने उसके गोदाम पर लगे ताला को तोड़ा था और उसके बाद ही आग लगाई है। मनोज ने सिटी पुलिस के शिकायत देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।