फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

Fri, 04 Jan 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर रिवाल्वर दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रोहड़ाई थाना पुलिस ने गांव गादला निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके गांव के ही कुछ युवकों पर रास्ता रोककर रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गादला निवासी इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव के ही कुछ युवकों से विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम को वह अपनी कार में सवार होकर घर की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी अमित ने उसका रास्ता रोक लिया। अमित के साथ और भी युवक मौजूद थे। शिकायत में बताया कि अमित ने रिवाल्वर दिखाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात हुई है। इंद्रजीत की शिकायत पर अमित व अन्य युवकों खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed